News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

जज-वकील में तीखी तकरार, सीनियर एडवोकेट ने गाउन-बैंड भी उतारा

जयपुर, 28 जुलाई । राजस्थान हाईकोर्ट में मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान एक्टिंग सीजे और एक वरिष्ठ अधिवक्ता के बीच तीखी बहस हो गई। इस दौरान मामला कानूनी दलीलों से आगे बढ गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ने अपना गाउन, कोट और बैंड तक उतार दिया। हालांकि बताया जा रहा है कि बाद में वरिष्ठ अधिवक्ता एक्टिंग सीजे से मिले और मामला खत्म हो गया।

जानकारी के अनुसार एसपीएमएल कंपनी से जुडे टेंडर के मामले में एक्टिंग सीजे सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान विपक्षी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आरके अग्रवाल पेश हुए। उनकी ओर से अदालत को कहा गया कि यदि मामले में स्टे किया जा रहा है तो उनकी आपत्तियां आदेश में लिखी जाए, वरना वे सुप्रीम कोर्ट में इस संबंध में शपथ पत्र देंगे। इस पर अदालत ने उनके वरिष्ठ अधिवक्ता होने पर टिप्पणी की। जिससे नाराज होकर वरिष्ठ अधिवक्ता ने अपना वरिष्ठ अधिवक्ता का गाउन, कोर्ट और बैंड उतार दिया। इसके साथ ही एक्टिंग सीजे और वरिष्ठ अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट समय पूरा होने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता और एक्टिंग सीजे से मिलकर विवाद पर पूर्ण विराम लगा दिया।

Leave a Reply