News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

कृत्रिम गर्भाधान योजना के लिए 02 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ, 31 जुलाई । उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशुधन विकास के तहत कृत्रिम गर्भाधान की योजना के सुनियोजित एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 02 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।

शासनादेश में निदेशक, प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं मदों में योजना हेतु निर्धारित गाइडलाईन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाएगा तथा पूर्ण विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। स्वीकृत की जा रही धनराशि का उपयोग उसी मद में किया जायेगा, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की गयी है।

Leave a Reply