News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

पर्यावरण संरक्षण में जुटी समाजसेवी कृष्णा की अगुवाई में किया पौध रोपण

मंडी, 06 जुलाई । मंडी की प्रख्यात पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी कृष्णा ठाकुर की अगुवाई में सोमवार को नगर निगम के भियूली क्षेत्र में माता भीमा काली मंदिर के आसपास पौधारोपण किया गया। कृष्णा ठाकुर ने बताया कि पौधारोपण का यह अभियान पहली जुलाई से शुरू किया गया था जो सात जुलाई तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि सोमवार को पौधारोपण के दौरान विभिन्न प्रकार के धार्मिक महत्व वाले और औषधीय पौधों को जिसमें बड़, पीपल, पारिजात, देवदार चंदन, आमला सहित अन्य सिट्रस किस्मों के 25 पौधे रोपित किए गए, रोपित किए गए कुछ पौधे वन विभाग द्वारा और शेष रमन भारद्वाज द्वारा उपलब्ध करवाए गए।

कृष्णा का कहना है कि बरसात का मौसम पौधारोपण के लिए अनुकूल माना जाता है इसलिए जहां भी खाली स्थान मिले वहां हम सभी को पौधे रोपित करने चाहिए। इस अवसर पर पूर्वजों की सोच को याद करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने वन सम्पदा का संवर्धन और संरक्षण नहीं किया होता तो आज हमें ये छाया,फल,वर्षा,शुद्ध हवा और प्राकृतिक संतुलन उपहार के रूप में नहीं मिल पाता इसलिए हमारा परम कर्तव्य बनता है कि हम इस धरोहर को संजो कर रखें कार्यक्रम में नगर निगम के पड्डल वार्ड की पार्षद निर्मल वर्मा भी उपस्थित रही ।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए कृष्णा ठाकुर का आभार प्रकट करते हुए आश्वासन दिया कि निगम भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग करेगा, कार्यक्रम में समाजसेवी हरमीत सिंह बिट्टू, कारोबारी रमन भारद्वाज, लोक गायिका कृष्णा ठाकुर सहित वार्ड के अन्य बहुत से लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply