News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

हिसार : जीजेयू प्रशासन का यू-टर्न, शोधार्थी कमलदीप अत्री पर लगा प्रतिबंध हटाया गया

मूल्यों की जीत के रूप में देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, 18 जून को विश्वविद्यालय प्रशासन

द्वारा जारी आदेश में कमलदीप अत्री को निलंबित करते हुए उनके विश्वविद्यालय परिसर में

प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। यह कार्रवाई उस समय की गई थी जब विद्यार्थियों पर लगाए

गए जुर्मानों, अतिरिक्त शुल्क और अन्य छात्र समस्याओं को लेकर अभाविप लगातार आवाज़

उठा रही थी। छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार

हो रहे विरोध और उठ रही मांगों के बीच जीजेयू के पूर्व अध्यक्ष धर्मबीर कस्वां नलोई

ने कुलपति से मिलकर छात्र पक्ष को मजबूती से रखा और प्रतिबंध हटाने की बात कही। इसके

उपरांत विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए बुधवार काे प्रतिबंध हटाने

का फैसला लिया।

अभाविप के प्रांत सोशल मीडिया संयोजक कमलदीप अत्री

ने कहा कि उनका संघर्ष किसी व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकारों

और उनके भविष्य की रक्षा के लिए था और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्र हितों

से जुड़े मुद्दों को उठाना कोई अपराध नहीं है तथा भविष्य में भी यदि विद्यार्थियों

के हित प्रभावित होते हैं तो अभाविप पूरी मजबूती के साथ उनकी आवाज़ उठाती रहेगी।

Leave a Reply