इतिहास के पन्नों में 28 जुलाई : भारत में पहली बार पहचान के लिए फिंगरप्रिंट का हुआ उपयोग
28 जुलाई भारतीय प्रशासनिक और न्यायिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण तारीख है। इसी दिन वर्ष 1858 में ब्रिटिश भारतीय सिविल सेवा के अधिकारी सर विलियम जेम्स हर्शेल ने पहचान सुनिश्चित करने के लिए पहली बार फिंगरप्रिंट (अंगुलियों के निशान) का प्रयोग किया। यह प्रयोग बाद में आधुनिक पहचान प्रणाली और फॉरेंसिक विज्ञान की आधारशिला साबित हुआ।
बंगाल के हुगली जिले में कार्यरत हर्शेल ने एक स्थानीय ठेकेदार से अनुबंध के दौरान उसके हाथ की हथेली और उंगलियों के निशान लिए थे। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि संबंधित व्यक्ति भविष्य में अपने समझौते से मुकर न सके। बाद में उन्होंने पाया कि प्रत्येक व्यक्ति के फिंगरप्रिंट अलग होते हैं और जीवनभर लगभग अपरिवर्तित रहते हैं।
हर्शेल के इस प्रयोग ने पहचान सत्यापन की एक नई और विश्वसनीय प्रणाली को जन्म दिया। आगे चलकर फिंगरप्रिंट तकनीक का उपयोग अपराधों की जांच, न्यायिक प्रक्रिया, सरकारी अभिलेखों, पासपोर्ट, बैंकिंग और पहचान संबंधी अनेक क्षेत्रों में व्यापक रूप से होने लगा।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1586 – इंगलैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया।
1651 – पोलैंड और यूक्रेन के बीच बेरेस्तेको युद्ध शुरू।
1741 – कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास, अलास्का की खोज की।
1742 – प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1776 – अमेरिकी क्रांति: अमेरिकी की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त।
1787 – ब्रिटिश-भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले सर हेनरी जी. डब्ल्यू. स्मिथ का जन्म।
1821 – पेरू ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1838 – विक्टोरिया इंग्लैंड की महारानी बनीं।
1846 – एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन को पेटेंट कराया।
1857 – नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया, अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
1858 – भारतीय प्रशासनिक सेवा के सर विलियम जेम्स हर्शेल द्वारा पहचान के लिए पहली बार फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल किया गया।
1866 – अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
1894 – श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित।
1902 – अमेरिकी संसद ने स्पूनर कानून पारित कर राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार दिया।
1914 – ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक फ्रांज फर्डिनेंड और उनकी पत्नी सोफी की साराजेवो में हत्या, यह प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण बना।
1914 – एस.एस. कामागाता मारू को वेंकुवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया।
1919 – वारसा की संधि पर हस्ताक्षर।
1921 – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव का जन्म।
1926 – गोत्तलिब डैमलर और कार्ल बेन्ज ने दो कंपनियों का विलय कर मर्सिडिज-बेन्ज की शुरुआत की।
1940 – बांग्लादेशी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद युनुस का जन्म।
1950 – कोरिया युद्ध: वामपंथियों के प्रति नरम रूख रखने के संदेह में करीब एक से दो लाख लोगों की ‘बोडो लीग नरसंहार’ में हत्या।
1975 – भारत में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में केन्द्र ने स्वतंत्रता के बाद सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया।
1976 – चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत।
1979 – चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
1981 – तेहरान में भीषण बम विस्फोट, इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी मारे गये।
1986 – मिजो नेशनल फ्रंट के साथ समझौता, लाल डेंगा मिजोरम के मुख्यमंत्री बने।
1986 – केन्द्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया।
1995 – बाघों को शिकारियों से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ घोषित किया गया।
1995 – वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
1996 – भारत ने फलस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना मिशन खोला।
2001 – पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
2004 – इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
2005 – सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
2005 – आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।
2007 – पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
2008 – निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
जन्म
1165 – इबने अरबी – अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक।
1858 – सर विलियम जेम्स हर्शेल – फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया।
1907 – ए.वी. मय्यप्पन – फिल्म निर्माता और निर्देशक।
1909 – कासू ब्रह्मानंद रेड्डी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
1925 – बारुक ब्लमर्ग – हेपेटाइटिस का टीका खोजा था।
1927 – रामेश्वर ठाकुर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1933 – तरलोचन सिंह – दुनिया भर में सिक्ख समुदाय के हक और बेहतरी के लिए जाने जाते है।
1946 – फहमीदा रियाज – पाकिस्तानी लेखिका।
1957 – अनिल जनविजय – हिन्दी के कवि, लेखक और रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक।
1972 – आयशा जुलका – अभिनेत्री।
1983 – सुविज्ञ शर्मा – भारतीय कलाकार, चित्रकार और उद्यमी।
1986 – हुमा कुरैशी – अभिनेत्री।
निधन
1972 – चारू मजूमदार – ‘भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी’ के नेता, जिन्होंने 1967 में सत्ता के विरुद्ध एक नक्सलवादी आन्दोलन की शुरुआत की थी।
2007 – काज़ी लेन्डुप दोरजी – सिक्किम के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।
2013 – जगदीश राज – भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2014 – मधुकर दिघे – भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे।
2016 – महाश्वेता देवी – भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका।
2017 – इंद्र कुमार – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।
2019 – डोनकुपर रॉय – मेघालय के भूतपूर्व दसवें मुख्यमंत्री रहे थे।
2021 – नंदू नाटेकर – पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था।
महत्वपूर्ण अवसर
-विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
-वर महोत्सव दिवस।
-विश्व हेपेटाइटिस दिवस।