News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

जेएलकेएम के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय संगठन का पुनर्विस्तार

खूंटी, 19 जून । झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की ओर से दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय संगठन पुनर्विस्तार कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को खूंटी क्लब में किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने की। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रमंडलीय स्तर के साथ-साथ जिला संगठन का भी पुनर्गठन और विस्तार किया गया।

कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से सुरेश तोपनो और विक्रम महतो ने किया। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पार्टी को गांव-गांव तक सशक्त बनाने और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जा रहा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव विजय साहू, केंद्रीय अनुसूचित जनजाति प्रधान महासचिव पंचम एक्का, केंद्रीय उपाध्यक्ष सपन मोदक, केंद्रीय संयुक्त संगठन महासचिव मनीष साहू, केंद्रीय युवा महासचिव सन्नी तिग्गा सहित कई केंद्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसके अलावा झारखंड आंदोलनकारी विजय सिंह, सरोजिनी संगा, दीक्षा कुमारी, बजरंग साहू, विश्वकर्मा उरांव, पवन कुमार, तनवीर आलम, वसीम अकरम, रंजीत, अर्पित संगा, अजय, गानू मुंडा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply