सुलतानपुर : युवक ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में थाना कोतवाली देहात के केनौरा पालीटेकनिक एक छात्र ने बीती रात आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जाँच शुरू कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने सोमवार को बताया कि थाना कोतवाली देहात को यह सूचना प्राप्त होती है कि राजकीय पॉलिटेक्निक कनौरा के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर स्थानीय थाने की टीम मौके कर छानबीन की ,तो यह तथ्य प्रकाश में आया है कि मृतक का नाम सचिन वर्मा पुत्र राजेंद्र वर्मा, निवासी कालूराम पुरवा, लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है। जो कि राजकीय पॉलिटेक्निक कनौरा के तृतीय वर्ष मैकेनिकल का छात्र है। छात्र की परीक्षा आगामी 13 मई को प्रस्तावित थी। आसपास के लोगों के द्वारा पूछने पर यह बताया गया कि परीक्षा को लेकर छात्र थोड़े तनाव में भी था। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आ रहा है कि परीक्षा की वजह संभवतः छात्र के द्वारा आत्महत्या किया गया हो। किंतु मूल कारणों को जानने के लिए शव का पंचायतनामा किया जा रहा है, पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। फील्ड यूनिट की टीम मौके पर है, जांच की जा रही है और इसमें अन्य लोगों से वार्ता भी की जा रही है, साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है, अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।