News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

यूजीसी को लेकर अपना दल कमेरावादी का लखनऊ में प्रदर्शन, पल्लवी पटेल रेल इंजन पर चढ़ी

लखनऊ, 09 मई । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने शनिवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) के नए नियमों को लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

पल्लवी पटेल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर में चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां नारेबाजी करते हुए उन्होंने यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की जोरदार मांग की। फिलहाल इन पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। इस दौरान जैसे ही पल्लवी पटेल कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा की ओर कूच करने की लगी, तभी भरी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोक लिया। पुलिस से धक्का मुक्की के बाद इससे गुस्साए कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन की तरफ पहुंच गए।

इस दौरान पल्लवी पटेल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जा पहुंची और पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ हाथ में लिए यूजीसी लागू करने की मांग वाली पोस्टर लेकर रेल इंजन पर चढ़ गई और नारेबाजी करने लगी। वहीं, कार्यकर्ता रेलवे ट्रैक पर उतर गए, जिन्हें देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी को स्टेशन से निकालते हुए बसों से इको गार्डन भेज दिया।

पल्लवी पटेल ने कहा कि यूजीसी की मांग को लेकर पहले हमने बस रोकी थी, आज रेल रोकी है। मांग न मानी है तो आगे और बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply