News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

सतना : बाइक सवार युवक को हाइवा ने रौंदा, मौके पर मौत

सतना, 08 मई । मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद लोगों ने आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान सभापुर निवासी जितेंद्र कुशवाहा पुत्र हीरालाल कुशवाहा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र बाइक से सतना की ओर आ रहा था। इसी दौरान कृपालपुर के पास पीछे से आ रहे हाइवा डंपर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा चालक युवक को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे के बाद बाइक हाइवा में फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

बताया जा रहा है कि जितेंद्र किसी परिचित से मिलने सतना आ रहा था। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply