News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

बढ़ती मंहगाई भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रमाण, लागू करे महिला आरक्षण : कांग्रेस

जगदलपुर, 06 मई । बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में बुधवार काे कांग्रेस ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में घरेलू-कमर्शियल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों की वृद्धि के विरोध में व 543 सीटों पर महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर शहर के बस स्टैंड चौंक में विरोध प्रदर्शन किया गया ।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि वर्तमान में लोकसभा की 543 सीटों में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के तहत लगभग 180 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होनी चाहिए। लोकसभा एवं विधानसभा की सभी आरक्षित सीटों पर महिलाओं को पूरा प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए। केंद्र सरकार महिला आरक्षण के मुद्दे पर केवल राजनीतिक बयानबाजी कर रही है। केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल को परिसीमन और जनगणना जैसी प्रक्रियाओं से जोड़कर लंबित न रखा जाए, बल्कि इसे तत्काल लागू कर देश की महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिया जाए।

यदि सरकार वास्तव में महिला सशक्तिकरण के प्रति गंभीर है, तो उसे इस बिल को शीघ्र लागू कर महिलाओं को राजनीति में बराबरी का अवसर देना चाहिए। केंद्र सरकार जनगणना या परिसीमन जैसे बहाने बनाकर इसे टालने के बजाय अगले चुनाव से पहले ही महिला आरक्षण लागू करे । उन्हाेंने कहा कि बेरोजगारी, बढ़ती कीमतें और किसानों की समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं पहले से मंहगी है और रसोई गैस व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों वृद्धि कर जनता की जेब काट रही है। इससे मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं आम नागरिक बढ़ती महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट मांग है कि पेट्रोल डीजल व आवश्यक वस्तुओं सहित घरेलू व कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को नियंत्रण कर आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठया जाएं। अन्यथा कांग्रेस पार्टी और भी उग्र आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष रामशंकर राव, पूर्व सभापति कविता साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, महामंत्री अभिषेक नायडू, प्रशांत जैन, सुषमा सुता, कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यापानी, अमरनाथ सिंह, ललिता राव, संदीप दास, हनुमान द्विवेदी, अंगद त्रिपाठी, विजेंद्र ठाकुर, एम वेंकट राव, नंदू सेन,पार्षद शुभम यदू, लोकेश चौधरी, हरिशंकर, एस नीला, ज्योति राव, माही श्रीवास्तव, शादाब अहमद, अंकित सिंह, रंगा राव, सलीम जाफर अली, मोहसिन खान, लोकेश नंदा, शंकर सेन, कृपाशंकर राय, वैभव,हेमंत, समीर कुरैशी, गुरमीत कौर, गौरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply