News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

अखिलेश यादव चुनाव टोटका कुछ भी कर लें नहीं जीत सकते चुनाव: ओमप्रकाश राजभर

लखनऊ, 09 मई (हि स)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाल बढ़ाने पर तंज कसा है।

ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि चुनाव जीतने के लिए अखिलेश यादव क्या-क्या नहीं कर रहे हैं। टोटके का भी सहारा ले रहे हैं। उन्होंने अपने बाल बढ़ा लिए हैं। उन्होंने लिखा किअब अखिलेश ने यह किसी पंडित या ज्योतिषी के कहने पर किया या फिर किसी मौलाना ने उन्हें ऐसा करने को कहा- इसकी सत्यता स्वयं अखिलेश जी ही बता सकते हैं। माता प्रसाद पांडे अथवा रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी भी बता सकते हैं। आजकल चचा शिवपाल और आजम खान के अलावा इन दो लोगों के साथ निजी गुफ्तगू है।

जो भी हो, आजम खान तो कम से कम “कव्वालों” जैसे बाल बढ़ाने की सलाह अखिलेश को नहीं देंगे। वैसे भी आजम खान की सलाह पर महीनों से अखिलेश ने अमल करना छोड़ ही दिया है।

राजभर ने कहा कि, अखिलेश कुछ भी कर लें, चुनाव टोटकों से नहीं जीता जाता। मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव टोटकों से नेता नहीं बने। माटी में पसीना बहाकर नेता बने। लेकिन अखिलेश टोटकों से नेता बनने की फिराक में हैं। विदित हो की अखिलेश यादव ने कहा था कि अब हम पंडित से पूछ कर ही कोई काम करेंगे। इसके बाद ओमप्रकाश राजभर की प्रतिक्रिया आई है।

Leave a Reply