News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

धर्मशाला के विकास और जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है कांग्रेस : पुनीत मल्ली

धर्मशाला, 06 मई । नगर निगम धर्मशाला चुनावों में मीडिया प्रभारी पुनीत मल्ली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्मशाला के विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने दावा किया कि इन चुनावों में भी कांग्रेस को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 7 दिनों में यह स्पष्ट रूप से देखने को मिला है कि भारतीय जनता पार्टी में भय और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पार्टी के भीतर ही मतभेद सामने आ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी ने नए चेहरों को टिकट दिया है, जबकि अपने पुराने पार्टी कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया गया। उन्हीं कार्यकर्ताओं ने अब पार्टी को हराने के लिए आज़ाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरा है। यह स्थिति दर्शाती है कि विपक्ष अंदरूनी तौर पर कमजोर हो चुका है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है और जनता का विश्वास जीतने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों एवं विज़न को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाया जाएगा।

वहीं सोशल मीडिया इंचार्ज दिनेश शर्मा ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की विचारधारा और जमीनी कार्यों को तेजी से जनता तक पहुंचाया जाएगा। युवा वर्ग और शहरी मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

Leave a Reply