News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

वाहन चोर गिरोह के चार आरोपित गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम, 08 मई । सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एआईडब्लूसी स्कूल के पास देर रात गश्ती के दौरान की गई। पुलिस को देखते ही बाइक सवार युवक भागने लगे, जिसके बाद पीछा कर उन्हें दबोच लिया गया। तलाशी और पूछताछ में पुलिस ने दो बाइक और एक चोरी की स्कूटी बरामद की। मामले की जानकारी सिटी एसपी ललित मीणा ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

गिरफ्तार आरोपियों में मानगो ओल्ड पुरूलिया रोड निवासी रंजीत धीवर (27), बाबूडीह बस्ती निवासी शेखर प्रमाणिक (27), कान्हू भट्ठा निवासी संतोष भुइयां उर्फ गोलू (21) तथा बाबूडीह लालभट्ठा निवासी राज खान उर्फ अयुब अंसारी उर्फ फिरोज खान शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे शहर में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बारीडीह हाई स्कूल के पास स्थित एक खंडहर मकान में छापेमारी की, जहां से चोरी की एक बाइक और स्कूटी बरामद की गई। जांच के दौरान पता चला कि गिरोह चोरी किए गए वाहनों के पार्ट्स अलग कर बेचने का काम करता था। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Reply