News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

प्रयागराज : घर में मिले पति-पत्नी के शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज, 03 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा कला गांव में रविवार को उनके ही घर में पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों की जांच पड़ताल के बाद पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढ़वा कला(ठंड विलार) गांव निवासी अनिल तिवारी (37) पुत्र तीर्थराज तिवारी और उसकी पत्नी पूर्णिमा तिवारी (34) का शव रविवार को घर के अन्दर मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कहना है कि परिवार के लोगों ने बताया कि रविवार को जब दोनों घर नहीं निकले तो रोशनदान से देखा गया तो अनिल तिवारी का शव फंदे से लटका पाया गया। जबकि उसकी पत्नी पूर्णिमा तिवारी बिस्तर पर दिखाई दी। यह देखते ही रोशन दान तोड़कर अंदर गए और तो दोनों मृत मिले। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डीसीपी यमुनानगर ने बताया कि दोनों की मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिवार के लोगों ने बताया कि अनिल तिवारी के दो बेटियां और एक बेटा है।

Leave a Reply