News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

जींद : लड़कियों में दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी का वास होता है : रेणु भाटिया

जींद, 29 मई । हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि महिलाओं विशेषकर लड़कियों को जीवन में अपनी सुरक्षा अपने आप करने की सामर्थय पैदा करनी चाहिए। इसके लिए छात्र जीवन से ही लड़कियों को ताइक्वांडो, जूडो या कराटे जैसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और इसे सीखना चाहिए।

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया शुक्रवार को नरवाना में नेहरू पार्क के नजदीक शहीद भगत सिंह गल्र्स कराटे अकेडमी के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कररही थी। चेयरपर्सन रेण भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियों में दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी का वास होता है। बशर्तें वे अपने अंदर छिपी काबिलियत और ताकत को पहचानें। लड़कियों को अपनी शक्ति के अनुसार अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩा चाहिए। इसके अलावा वे अपनी सुरक्षा का जिम्मा भी खुद लें। इसके लिए लड़कियों को कराटे, जूडो या ताइक्वांडो जैसी अकेडमी और ट्रेनिंग सेंटरों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

वर्तमान परिवेश में महिला उत्पीडऩ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसका कारण सामाजिक संस्कारों में कमी और महिलाओं के प्रति पुरुषों में कुविचारों का आना है। रेणु भाटिया ने आगे कहा कि लड़कों में महिला यानी लड़की के प्रति सत्कार का भाव पैदा होना चाहिए। प्रत्येक लड़का भैया दूज और रक्षाबंधन पर अपनी बहन और दूसरे की बहन बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा कि शपथ ले, यही उनका तोहफा होगा।

प्रत्येक लड़की अन्याय के खिलाफ लडऩे की शपथ ले और अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास व मेहनत करें। लक्ष्य निर्धारित करने का सही समय नौवी और दसवीं कक्षा वाला छात्र जीवन है। उन्होंने कराटे सीख रही लड़कियों के साथ रिबन काट कर कराटे ट्रेनिंग सेंटर अकेडमी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डा. नरेंद्र मोर, प्रदीप, किशन कोच, रजवंती वर्मा सहित अभ्यासरत्त छात्राएं एवं अभिवावक मौजूद रहे।

Leave a Reply