News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

सचिवालय सुपर लीग: बुल्स ने फाइनल में पैंथर्स को 2 विकेट से हराया

देहरादून, 18 अप्रैल । राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सचिवालय सुपर लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले में सचिवालय बुल्स ने पैंथर्स को 2 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाए। टीम की ओर से जगमोहन ने 41 रनों की पारी खेली, जबकि बुल्स के हुकम चौहान और नरेंद्र ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बुल्स ने सुधांशु राणा (53) और नरेंद्र (42) की शानदार पारियों की बदौलत आखिरी ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पैंथर्स की ओर से विकास और हितेश क्षेत्री ने 3-3 विकेट झटके।

नरेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि प्रमोद नेगी को मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मिला। विक्की तोमर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, टिकराज सिंह को सर्वश्रेष्ठ फील्डर और अरविंद राणा को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर घोषित किया गया।

फाइनल मुकाबले में मुख्यमंत्री के पीआरओ राजेश शेट्टी मुख्य अतिथि के रूप मौजूद रहे।

Leave a Reply