प्राण घातक हमला कर फरार हत्या का आरोपित गिरफ्तार
काेंड़ागांव, 09 अप्रैल । जिले के थाना माकड़ी में ईंट से प्राण घातक हमलाकर फरार हत्या के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज गुरुवार को कार्रवाई उपरांत न्यायालय में पेशकर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पीड़ित राजेन्द्र सोरी निवासी भतवा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने जीजा मृतक मेहन्दु मरकाम (उम्र 30 वर्ष) निवासी गम्हरी व अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से बालोण्ड से ग्राम भतवा जा रहे थे। मोटरसाइकिल को मेहन्दु मरकाम चला रहा था। ग्राम बागबेड़ा व ग्राम खुड़ी के मध्य अज्ञात मोटरसाइकिल में सवार व्यक्ति के द्वारा ईंट से मेहन्दु मरकाम के सीने में प्राण घातक हमला करने से मेहन्दु के सीने में गंभीर चोट आयी थी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर मर्ग जांच से अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्रसिंह चौहान के नेतृत्व में थाना माकड़ी एवं सायबर सेल कोण्डागांव का संयुक्त टीम गठित कर प्रकरण के अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही धनीराम मण्डावी (उम्र 35 वर्ष) निवासी खुड़ी थाना माकड़ी को ग्राम ओण्डरी से घेराबंदी कर पकड़कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने से आज गरूवार को गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, सउनि बोडकूराम नेताम, प्रआर. मीनाराम मण्डावी, महाराणा प्रताप भुआर्य, आरक्षक योगेन्द्र ध्रुव, केमेन्द्र उइके, प्रकाश मण्डावी, श्यामलाल मण्डावी, साइबर टीम कोण्डागांव से निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र बघेल, प्रआर. अजय बघेल, नरेन्द्र कश्यप, आरक्षक- संतोष कोड़ोपी, बलदेव शोरी, बिरजू शोरी का योगदान रहा।