News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

मप्रः विश्व विरासत दिवस पर आज सभी संग्रहालयों और स्मारकों में होगा निःशुल्क प्रवेश

भोपाल, 18 अप्रैल । मध्य प्रदेश में “विश्व विरासत दिवस” के विशेष अवसर पर आज शनिवार को पुरातत्व, अभिलेखागार एवं संग्रहालय संचालनालय, भोपाल के अधीन आने वाले प्रदेश के सभी संग्रहालयों और स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि यह सुविधा सभी पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगी, जिससे वे बिना किसी टिकट के मध्य प्रदेश की गौरवशाली विरासत का अवलोकन कर सकेंगे।

राज्य मंत्री लोधी ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपनी प्राचीन कला, वास्तुकला और ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं के प्रति जागरूक करना है। राज्य मंत्री लोधी ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी वैभवशाली ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासतों से जुड़े।

Leave a Reply