मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नवपदस्थापित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
रांची, 22 अप्रैल । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के नवपदस्थापित प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री से मिलने वाले अधिकारियों में चतरा के उपायुक्त रवि आनंद, रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज, गढ़वा के उपायुक्त अनन्य मित्तल, पाकुड़ के उपायुक्त मेघा भारद्वाज, गोड्डा के उपायुक्त लोकेश मिश्रा के अलाला पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) (अभियान) नरेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामगढ़ मुकेश कुमार लुनायत तथा गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर शामिल रहे।