News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

जयंती पर बाबू वीर कुंवर सिंह कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पश्चिमी सिंहभूम, 23 अप्रैल । चाईबासा के कांग्रेस भवन में गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती सह विजयोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानायकों में शामिल थे। उन्होंने गुरिल्ला युद्ध शैली में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर अपनी अदम्य वीरता का परिचय दिया। 80 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को कड़ी चुनौती दी, जो उनके अद्भुत साहस और देशभक्ति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह का जीवन देशवासियों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर शिवकर बोयपाई, नारायण सिंह पुरती, अजय कुमार, गणेश किस्कु, चंद्रेश्वर मुर्मू, अमर सोय, कृष्णा चंद्र गोप, मो. अफरीदी, चंद्रशेखर प्रसाद, संजय साव, महाबीर प्रसाद, सुशील दास और विनोद खंडाईत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply