News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

दमोह : डायल-112 की त्वरित सहायता से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों की बचीं जिंदगी

भोपाल, 14 अप्रैल । मध्य प्रदेश के दमोह जिले के थाना बटियागढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से बाइक एवं ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। इस त्वरित कार्रवाई से घायलों को शीघ्र चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना बटियागढ़ क्षेत्र में मोटरसाइकिल एवं ट्रक की टक्कर हो गई है, जिसमें 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं एवं तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही दमोह डायल-112 कंट्रोल रूम में पदस्थ आरक्षक देवेश तिवारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बटियागढ़ क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही-14 वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ आरक्षक राकेश ठाकुर एवं पायलट कोमल अहिरवार ने पाया कि ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मारने से बाइक खाई में जा गिरी, जिससे 03 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी घायलों को तत्काल एफआरव्ही-14 वाहन से अस्पताल पहुँचाया। डायल-112 की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका।

Leave a Reply