जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में हुआ वार्षिक एनएबीएल मूल्यांकन
जगदलपुर, 17 अप्रैल । जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला जगदलपुर में विगत 14 एवं 15 अप्रैल को एनएबीएल के द्वारा जिले में जल परीक्षण के लिए मौजूद प्रयोगशाला का वार्षिक निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया।
इस दौरान एनएबीएल के मुख्य मूल्यांकनकर्ता एम. शिवांकर और तकनीकी मूल्यांकनकर्ता विष्णु प्रिया के द्वारा प्रयोगशाला के विभिन्न उपकरणों तथा जल परीक्षण हेतु उपयोग में लाए जाने वाले केमिकल इत्यादि का बारीकी से गहन निरीक्षण करने सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी लेकर मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। उक्त मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुरूप पेयजल की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित किए जाने के लिए आवश्यक है। इस दौरान कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एचएस मरकाम, प्रयोगशाला प्रभारी एवं सहायक अभियंता और प्रयोगशाला के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।