News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

दो स्कूली बसें आपस में टकराई, सात बच्चे और चालक घायल

नोएडा, 13 अप्रैल । नाेएडा में थाना दादरी क्षेत्र के रूप बांसगांव के पास साेमवार सुबह को दो स्कूली बसें आपस में टकरा गई। इस घटना में एक बस में सवार सात बच्चे और ड्राइवर को चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। एक लड़की उपचाराधीन है।

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह को दो स्कूली बसें जिनमें एक बस रामाज्ञा स्कूल की खाली बस तथा दूसरी बस जीसस मैरी स्कूल की थी, जिसमें 25 बच्चे सवार थे। दोनों बसें आपस में टकरा गई। इस घटना में जीसस मैरी स्कूल की बस का ड्राइवर और उसमें सवार पीहू, शौर्य नागर, जानवी शुक्ला, अनीशा सहित सात बच्चे घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मोहन स्वरूप अस्पताल धूम मानिकपुर गांव में भर्ती करवाया गया। उपचार के बाद छह बच्चों और ड्राइवर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जबकि एक मासूम छह वर्षीय बच्ची पीहू अभी उपचाराधीन है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी बच्चे कक्षा 1 से पांचवी कक्षा तक में पढ़ने वाले थे। बस में सवार बच्चों को उनके माता-पिता अपने घर ले गए। कुछ अन्य बच्चों को मामूली खरोंच आई है। किसी वजह से यह हादसा हुआ है इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply