News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
UP

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

ग्रामीणों के अनुसार पुष्पेन्द्र अहमदाबाद में मजदूरी करता था। वह करीब दो-तीन दिन पहले ही बाहर से गांव आया था। इसके बाद वह इटैलिया बाजा गांव स्थित अपनी ससुराल गया, जहां पत्नी और बच्चों से मुलाकात की। वहां से वह धरघवा गांव में अपनी बहन के घर चला गया। उसके पिता मूलचंद ने फोन पर उससे घर आने की बात कही, जिस पर पुष्पेन्द्र बहन के घर से निकल पड़ा। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। रात में उसने रास्ते में ही आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला बताया जा रहा है। उसके निधन से पत्नी संगीता (32), पुत्र दिव्यांश (5) व अंश (3) तथा पिता मूलचंद का रो-रोकर बुरा हाल है।

थानाध्यक्ष जरिया दिनेश पाण्डेय ने रविवार को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Reply