News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

पश्चिमी सिंहभूम में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास को लेकर बैठक आयोजित

बैठक में 50 आत्मसमर्पित नक्सलियों के प्राप्त प्रस्तावों को गृह विभाग को अनुशंसा सहित भेजने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सूची में शामिल व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर उनके बच्चों की शिक्षा, आजीविका सहायता और कौशल प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसका उद्देश्य नक्सलियों को कानून के दायरे में वापस लाकर समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करना है।

सभी विभागों को अपनी कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में अपर उपायुक्त प्रवीण केरकट्टा, जिला सामान्य शाखा प्रभारी देवेंद्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक शिवेंद्र, समादेष्टा-गृहरक्षा वाहिनी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और महाप्रबंधक-जिला उद्योग केंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply