रायपुर : मुख्यमंत्री साय को गुरु घासीदास जयंती महोत्सव का मिला निमंत्रण
मुख्यमंत्री साय ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, गुरु घासीदास बाबा का जीवन-दर्शन, सत्य, अहिंसा, समानता और सद्भाव के मूल्य हमें सामाजिक समरसता और मानवकल्याण की दिशा में निरंतर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि लालपुर धाम का यह मेला छत्तीसगढ़ की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, जहां हर वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर गुरु बाबा के उपदेशों को आत्मसात करते हैं।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल भी उपस्थित थे।