लोहाघाट में दो दिवसीय डिजिटल स्किलिंग कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम की समन्वयक लता आर्य ने बताया कि प्रथम दिन विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में ‘आईसीटी की अवधारणा और स्व-अध्ययन में इसका उपयोग’, ‘आईसीटी में करियर की संभावनाएं’, ‘क्लाउड कंप्यूटिंग’ और ‘साइबर सुरक्षा एवं साइबर सेफ्टी’ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
एनसीईआरटी से आमंत्रित विशेषज्ञ डॉ. मोनिका नागपाल ने विद्यार्थियों से संवाद किया और आईसीटी के व्यापक उपयोग तथा करियर संभावनाओं पर प्रकाश डाला। संस्थान के प्राचार्य मान सिंह ने अपने स्वागत भाषण में छात्रों को कार्यक्रम से अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जनपद से चयनित 29 विद्यार्थी, संस्थान के सभी डीएलएड प्रशिक्षु, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अनिल मिश्रा और डॉ. एल.एस. यादव उपस्थित रहे।