News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

आईएएस संतोष वर्मा के खिलाफ सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज, सीएम हाउस घेराव की कोशिश, पुलिस से हुई धक्कामुक्की

ग्वालियर के एडवोकेट अनिल मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी, वर्मा की तत्काल गिरफ्तारी और सेवा से बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे। वे रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस घेराबंदी तोड़ते हुए बाणगंगा चौराहे तक पहुंच गए। यहां 4 लेयर की बैरिकेडिंग के बावजूद आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। पुलिस ने तीन बार चेतावनी दी, फिर स्थिति संभालने के लिए वॉटर कैनन चलानी पड़ी। धक्का-मुक्की के दौरान कई बुजुर्ग और महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर मौजूद एम्बुलेंस और मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी आईएएस संतोष वर्मा की तत्काल गिरफ्तारी और सेवा से बर्खास्तगी किये जाने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने सरकार और प्रशासन के खिलाफ भी कार्यवाही न करने को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों में भरकर पुलिस रातीबड़ ले गई। यहां तितर-बितर करने के बाद प्रदर्शन शांत किया जा सका। वही मामले पर एसीपी मनीष भारद्वाज कहना है कि ब्राह्मण समाज के लोगों ने ज्ञापन दिया है।

गाैरतलब है कि राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अलग अलग इलाकों में संतोष वर्मा के खिलाफ अनेकों संगठनों विरोध जता चुके हैं। संगठनों की मांग है कि उन पर एफआईआर दर्ज हो साथ ही उनका निलंबन भी होना चाहिए। इसी को लेकर राजधानी भोपाल में ब्राह्मण समाज एक बार फिर एकजुट हुआ।

Leave a Reply