सोनीपत: वंदे मातरम से वंदे भारत ट्रेन राष्ट्रीय चेतना का विस्तार: मंत्री कृष्णलाल पंवार
सोनीपत, 7 नवंबर । राष्ट्रगीत
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार
को सेक्टर-15 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में भव्य राज्य स्तरीय समारोह का शुक्रवार को
आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पंचायती राज मंत्री कृष्णलाल पंवार तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
मोहनलाल बडौली मुख्य अतिथि रहे। समारोह के दौरान स्कूल परिसर राष्ट्रप्रेम और एकता
के नारों से गूंज उठा। बच्चों ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी
से वंदे मातरम के इतिहास की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम
को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि वंदे मातरम केवल गीत नहीं, हमारी
मातृभूमि की आत्मा है, जो स्वतंत्रता, एकता और त्याग की प्रेरणा देता है। उन्होंने
बताया कि बंकिमचंद्र चटर्जी ने इसे 1875 में लिखा था, जब देश गुलामी की जंजीरों में
जकड़ा हुआ था। यह गीत उपन्यास आनंदमठ में प्रकाशित हुआ और स्वतंत्रता संग्राम का सूत्र
बना। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता
की दिशा में अग्रसर है। वंदे भारत ट्रेन उसी राष्ट्रीय चेतना का विस्तार है।
प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कहा कि वंदे मातरम
करोड़ों भारतीयों की आत्मा का स्वर है, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन में चेतना जगाई।
1905 में बंगाल विभाजन के समय यह आंदोलन का नारा बन गया था। सोनीपत
विधायक निखिल मदान ने कहा कि यह गीत स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरणा रहा है। इसकी
पंक्तियों में समाज को जोड़ने और राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाने की शक्ति है। कार्यक्रम
में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
दीं। मंत्री ने शनिवार को सभी स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की।
राई
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि वंदे मातरम की पंक्तियों में भारत की आत्मा बसती है,
जो एकता और त्याग का संदेश देती है। ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल
करते हैं।
विधायक
पवन खरखौदा, पूर्व मंत्री कविता जैन, जिला प्रभारी सतीश नांदल, भाजपा जिलाध्यक्ष सोनीपत
अशोक भारद्वाज, जिलाध्यक्ष गोहाना बिजेन्द्र मलिक, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका
दहिया, भाजपा नेत्री किरण, निशांत छौक्कर, नीरज ठरू, अरुण चौहान, बबीता दहिया, रविंद्र
दिलावर, उपायुक्त सुशील सारवान, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, एसीयूटी योगेश दिल्हौर,
एसडीएम सुभाष चंद्र, नगराधीश डॉ अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, जिला
शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल वीके मित्तल आदि मौजूद रहे।