यूपी में गन्ना किसानों का दो हजार करोड़ रूपया बकाया : कर्मवीर सिंह
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने गन्ना मूल्य में 30 रूपये की बढ़ोतरी की है लेकिन वह नाकाफी है। पंजाब, हरियाणा तथा उत्तराखण्ड में गन्ना से चीनी की रिकवरी उत्तर प्रदेश से अपेक्षाकृत कम है, फिर भी वहाँ गन्ने का रेट अधिक है। इसलिए गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य के भुगतान में हो रहे विलम्ब व शोषण से बचाने के लिए शासन द्वारा एक कारपस फण्ड बना दिया जाय। इसी फण्ड से भुगतान में गन्ना किसानों को राहत दी जाय।
कर्मवीर सिंह ने कहा कि गन्ना विकास परिषदों का निर्वाचन विगत 09 वर्षों से नहीं हुआ है। गन्ना विकास परिषदों का गठन और उत्तर प्रदेश सहकारी गन्ना समिति संघ लखनऊ का निर्वाचन कराये जाने की मांग की। सहकार भारती के प्रदेश संगठक प्रमुख कर्मवीर सिंह ने बताया कि आगामी 09 नवंबर को सहकारिता विभाग के चौधरी चरण सिंह सभागार में गन्ना प्रकोष्ठ विभाग का प्रदेश सम्मेलन आयोजित है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी उपस्थित रहेंगे।