News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

युवक ने नदी में छलांग लगाकर दी जान

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के रहने वाले अमरनाथ रैकवार पीडब्ल्यूडी के कालिंजर स्थित डॉक बगला में बागवान के पद पर तैनात हैं। उनका 24 वर्षीय बेटा दिनेश रैकवार उनसे खर्च के तौर पर तीन सौ रुपये मांग रहा था, लेकिन पिता ने उसे केवल डेढ़ सौ रुपये ही दिए। इस बात से नाराज होकर दिनेश रविवार सुबह घर से निकल गया।

गुस्से में उसने रामनगर के पास बहने वाली बागै नदी में पुल से छलांग लगा दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद जब कुछ ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे तो उन्होंने पानी में एक शव देखा और पहचान कर परिजनों को खबर दी। सूचना मिलते ही पिता भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिता से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पिता का कहना है कि दिनेश दो भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। मांग के मुताबिक पैसे न मिलने पर उसने कदम उठाया।

थाने के उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ ने बताया कि पिता से हुए मामूली विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की है। वह नशे का आदी था, जिसके चलते उसकी मानसिक स्थिति अस्थिर रहती थी।

Leave a Reply