(संशोधित) बिहार में महा गठबंधन का लक्ष्य सरकार बनाना : जियाउर्रहमान बर्क
सांसद बर्क ने स्वामी प्रसाद मौर्य के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें मौर्य ने कहा था कि महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने अखिलेश यादव को बिहार में एक भी सीट नहीं दी है । सांसद बर्क का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछली बार भी बिहार चुनाव में सीटें नहीं ली थीं, फिर भी गठबंधन का समर्थन किया था। इस बार भी सीटें न मिलने के बावजूद वह इंडिया गठबंधन के लिए मजबूती से प्रचार कर रहे हैं।