बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा ने मनाया विजयोत्सव
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर सुशासन, स्थिरता और विकास को चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। यह जीत जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने बिहार की जागरूक एवं प्रबुद्ध जनता को मजबूत सरकार चुनने के लिए धन्यवाद दिया और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।