नक्सल प्रभावित डोडीतुमनार में नवीन सुरक्षा और जन-सुविधा कैम्प की हुई स्थापना
गंगालूर थाने से शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार घने जंगलों की कठिनाइयों और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों ने डोडीतुमनार में सफलतापूर्वक नया कैम्प स्थापित किया गया है। यह कैम्प अब बीजापुर-गंगालूर-पीड़िया-तर्रेम मार्ग को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा, जिससे आस-पास के ग्रामीण इलाकों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और संचार जैसी सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा। बीजापुर जिले में पिछले दो वर्षों में नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। वर्ष 2024 से अब तक जिले में 22 नए सुरक्षा कैम्प स्थापित किए जा चुके हैं। इन अभियानों के परिणामस्वरूप 650 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, 196 नक्सली मुठभेड़ों में मारे गए हैं, 995 नक्सलियाें काे सुरक्षाबलों द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं।