News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Chhattisgarh

इंटरनेट मीडिया में राज्य सरकार को कोसने वाले शिक्षक के निलंबन निरस्त करने की मांग

शासकीय प्राथमिक शाला नारी के सहायक शिक्षक एलबी ढालू राम साहू ने स्कूली बच्चों को अब तक पुस्तक नहीं मिलने को लेकर सहायक शिक्षक से लेकर बीईओ, डीईओ, कलेक्टर एवं शिक्षा मंत्री का वेतन रोक देने की बात वाटसएप स्टेटस पर कहीं थी। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जायसवाल ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया था। जिसके बाद आज निलंबित शिक्षक ढालू राम साहू के समर्थन में छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला धमतरी इकाई सामने आया है।

संघ के जिला अध्यक्ष अमित महोबे, जिला सचिव शेष नारायण गजेंद्र, जिला कोषाध्यक्ष देवेश साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी जायसवाल से मुलाकात कर शिक्षक ढालू राम साहू के निलंबन आदेश को निरस्त करने की मांग की। इन्होंने बताया कि सेवा संबंधी मामलों में एसटी, एससी एवं ओबीसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी भी मामले में सीधे निलंबित नहीं किया जा सकता है। गलती होने पर समझाइश दी जाए। लेकिन डीईओ संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन निरस्त की मांग लेकर यहां आएं है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी अभय कुमार जायसवाल ने कहा कि शिक्षकों को जो भी समस्या है बीईओ और डीईओ से आकर मिल सकते हैं। इस मामले में विधिवत कार्रवाई के बाद बहाली की जाएगी।

Leave a Reply