कडाके की ठंड में अतिक्रमण कर लोगों को बेघर करना अमानवीय : डॉ पवन
डॉ पांडेय ने कहा कि प्रशासन यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर ही रहा है, तो पहले यह क्यों नहीं सुनिश्चित किया गया कि अतिक्रमण की स्थिति पैदा ही न होने पाए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर बस्ती बसने और घरों के निर्माण के पीछे स्थानीय पुलिस-प्रशासन की मौन सहमति होती है। ऐसे में केवल गरीबों को ही दोषी ठहराना और उन्हें सजा देना न्यायसंगत नहीं है।