News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

मप्र : भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट आज बढ़कर हुआ 4282 रुपये

जनसंपर्क अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने रविवार को बताया कि सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपये प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपये, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपये, 11 नवंबर को 4056 रुपये, 12 नवंबर को 4077 रुपये, 13 नवंबर को 4130 रुपये, 14 नवंबर को 4184 रुपये, 15 नवंबर को 4225 रुपये, 16 नवंबर को 4234 रुपये, 17 नवंबर को 4236 रुपये, 18 नवंबर को 4255 रुपये, 19 नवंबर को 4263 रुपये, 20 नवंबर को 4267 रुपये, 21 नवंबर को 4271 रुपये और 22 नवंबर को 4285 रुपये प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था। राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपये प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी।

Leave a Reply