News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

गुरुग्राम: सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली यूनिटी पद यात्रा

-तिरंगे झंडे लेकर यात्रा में शामिल हुए युवा, रास्तेभर बजते रहे देशक्ति गीत

गुरुग्राम, 20 नवंबर । भारत की आजादी के महानायक, भारतीय रियासतों को एक कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्र भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को यूनिटी पद यात्रा निकाली गई। राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 की छात्राओं, आई.टी.आई के छात्र-छात्राओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस पद यात्रा में भाग लिया।

पूरे भारतवर्ष में भारतीय जनता पार्टी एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। भारतीय जनता पार्टी गुरग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में गुरग्राम जिला में भी यूनिटी पदयात्रा निकली गई। इस रन फॉर यूनिटी पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ देश को संगठित रहने का संदेश देना भी था। इस पद यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुची भारतीय जनता पार्टी पार्लियामेंटरी बोर्ड की सदस्या एवं पूर्व लोकसभा सांसद सुधा यादव ने पद यात्रा में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल हम सभी के लिए एकता के प्रतीक हैं, जिन्होंने राष्ट्रनिर्माण में अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश की सभी रियासतों को एक कर राष्ट्रनिर्माण का ऐतिहासिक कार्य किया। उनकी जयंती को हरवर्ष पूरे देश में पूरे सम्मान के साथ मनाया जाता है।

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने युवा छात्र-छात्राओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर हर वर्ष आयोजित होने वाली रन फॉॉर यूनिटी मार्च में भाग लेने के लिए संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं उन्हें राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देना है इसीलिए अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14 के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र मलिक एवं पद यात्रा के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप यादव ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। पदयात्रा में कालेज के सभी शिक्षकगण, भाजपा हरियाणा प्रदेश प्रशिक्षण विभाग प्रमुख शैलेन्द्र पांडे, सह प्रमुख रश्मि अग्रवाल, भाजपा के जिला महामंत्री मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष अलीशा तोमर, जिला सचिव राखी शर्मा, निधि मल्होत्रा, सचिन देवतवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप गुर्जर, जिला मीडिया सह प्रभारी राजन चौहान, सभी मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply