News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

घाटशिला उपचुनाव : पांचवें राउंड की गिनती में झामुमो उम्मीदवार की बढ़त बरकरार

पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना के पांचवें राउंड के परिणाम जारी हो गया हैं। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए कुल 23898 मत हासिल किए हैं। वे भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर 7104 वोटों से आगे चल रहे हैं, जिन्हें अब तक 16794 मत मिले हैं।

इस राउंड में झामुमो ने लगातार बढ़त बनाए रखते हुए उपचुनाव में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पांचवें राउंड की गिनती में अन्य उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। जेएलकेएम के रामदास मुर्मू को अब तक 5652 वोट मिले हैं, जबकि स्वतंत्र उम्मीदवार डॉ. श्रीलाल किस्कू को 379 वोट प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा कई निर्दलीय और छोटे दलों के उम्मीदवार भी मतगणना में शामिल हैं, मगर वे बेहद पीछे चल रहे हैं।

भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार पंचानन सोरेन को इस राउंड तक 203 मत मिले हैं, जबकि पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की पार्वती हांसदा को 89 वोट प्राप्त हुए हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों में मनसा राम हांसदा को 331, मनोज कुमार सिंह को 123, विकास हेम्ब्रम को 236, परमेश्वर टुडू को 53, बसंत कुमार तोपनो को 37, रामकृष्ण कांति माहली को 76 तथा नारायण सिंह को 70 वोट मिले हैं।

वहीं नोटा पर कुल 712 मत पड़े हैं।

अभी 20 राउंड की गिनती में से केवल पांच राउंड पूरे हुए हैं और शेष राउंड के बाद अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Reply