News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

एजेएनआईएफएम ने आई गॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर 4 नए डिजिटल पाठ्यक्रम शुरू किये

वित्‍त मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि इस पहल का आधिकारिक उद्घाटन व्यय विभाग के सचिव वी. वुलनाम ने किया। ये 4 नए पाठ्यक्रम हैं ‘भारत में फिनटेक: विकास की कहानी और नियामक ढांचा,’ ‘कबाड़ के सामान का निपटान,’ ‘वित्तीय विश्लेषण में नकदी प्रवाह विवरण,’ और ‘निश्चित आय प्रतिभूतियों का उपयोग करके निवेश प्रबंधन।’ इनमें से प्रत्येक पाठ्यक्रम सरकारी अधिकारियों की विश्लेषणात्मक, वित्तीय और प्रक्रियात्मक दक्षताओं को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। इसको डिजिटल आई गॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के माध्यम से पेश किया गया है।

उद्घाटन अवसर पर वुलनाम ने सिविल सेवकों के प्रशिक्षण और सतत व्यावसायिक विकास में नवाचार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि नए पाठ्यक्रम सार्वजनिक क्षेत्र में नवाचार आधारित क्षमता निर्माण पर सरकार के फोकस के अनुरूप हैं। इस अवसर पर एजेएनआईएफएम के निदेशक प्रवीण कुमार ने वित्तीय प्रबंधन, डेटा विश्लेषण और शासन सुधारों में शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए एजेएनआईएफएम की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

Leave a Reply