News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

अजमेर मंडल पर मनाया संविधान दिवस

26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने औपचारिक रूप से संविधान को अपनाया था इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का पाठ किया। इस दौरान सभी ने संविधान के मूलभूत आदर्शों का पालन करने और राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply