News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

इतिहास के पन्नों में 24 नवंबर : असम के वीर सेनापति लाचित बोरफुकन की जयंती

लाचित बोरफुकन को विशेष रूप से 1671 के साराइघाट युद्ध में उनकी अभूतपूर्व नेतृत्व क्षमता के लिए याद किया जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी पर लड़ी गई इस निर्णायक लड़ाई में उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद मुगल सेना को पराजित किया, जिससे अहोम साम्राज्य की स्वतंत्रता लंबे समय तक सुरक्षित रही।

उनका नाम आज भी वीरता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक माना जाता है। भारत में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) हर वर्ष उत्कृष्ट कैडेट को ‘लाचित बोरफुकन गोल्ड मेडल’ प्रदान कर उनकी स्मृति को सम्मानित करती है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1759 – इटली में विसूवियस पर्वत शिखर पर ज्वालामुखी विस्फोट।

1859 – चार्ल्स डार्विन की ‘आन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’का प्रकाशन।

1963 – अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी के हत्यारे ली हार्वे ऑस्वाल्ड की हत्या की गई।

1871 – नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनवाईसी) का गठन।

1926 – प्रख्यात दार्शनिक श्री अरविंदो को पूर्ण सिद्धि की प्राप्ति।

1966 – कांगो की राजधानी किंसासा में पहला टीवी स्टेशन खुला।

1966 – स्लोवाकिया के ब्रातिस्लवा के निकट बुल्गारिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 82 यात्रियों की मौत।

1986 – तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार एक साथ विधायकों को सदन से निष्कासित किया गया।

1988 – दल बदल कानून के तहत पहली बार लोकसभा सांसद लालदूहोमा को अयोग्य करार दिया गया।

1989 – चेकेस्लोवाकिया में तत्कालीन कम्युनिस्ट पार्टी के पूरे नेतृत्व ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर एक नए युग की शुरुआत की।

1992 – चीन का घरेलू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 141 लोगों की मौत।

1998 – एमाइल लाहौद ने लेबनान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

1999 – एथेंस में सम्पन्न विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत की कुंजुरानी देवी ने रजत पदक जीता।

2001 – नेपाल में माओवादियों ने सेना व पुलिस के 38 जवान मार डाले।

2001 – तुर्की की ग्रैंड नेशनल एसेम्बली ने देश के कानून में बदलाव कर महिलाओं को कानूनी तौर पर पुरुषों के बराबर ला खड़ा किया।

2006 – पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।

2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 8 वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश पहुँचे।

2008- मालेगांव बम ब्लास्ट के मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एटीएस द्वारा अश्लील सीडी दिखाने का आरोप लगाया।

2018 – भारतीय महिला मुक्केबाजी की सुपरस्टार एम सी मेरीकॉम (48 किग्रा) ने दसवीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

2020 – भारत सरकार ने अली एक्सप्रेस, अलीपे कैशिअर, कैमकार्ड समेत 43 और चीनी मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगायी ।

जन्म

1622 – महान असमिया सेनापति लाचित बोरफुकन, जिन्होंने मुगल आक्रमणों से राज्य की रक्षा की थी।

1806 – नरसिम्हा रेड्डी – भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे।

1877 – कवासाजी जमाशेदजी पेटिगरा – डिप्‍टी कमिश्‍नर बनने वाले पहले हिंदुस्‍तानी।

1881 – छोटूराम – भारत के स्वाधीनता सेनानी तथा राजनेता थे।

1899 – हीरा लाल शास्त्री – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री।

1929 – मोहम्मद शफी क़ुरैशी – भारत के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक तथा बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।

1936 – सैयदा अनवरा तैमूर – असम की प्रसिद्ध मुस्लिम महिला राजनीतिज्ञ तथा वहाँ की भूतपूर्व मुख्यमंत्री।

1944- अमोल पालेकर, प्रसिद्ध अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक।

1955 – इयान बॉथम – इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान और अब कमेंटेटर।

1961 – अरुंधति रॉय – अंग्रेज़ी की सुप्रसिद्ध लेखिका और समाजसेवी हैं।

1963 – मारोतराव कन्नमवार – महाराष्ट्र के दूसरे मुख्यमंत्री थे।

2001 – अंचिता शेउली – भारतीय भारोत्तोलक हैं, जो 73 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हैं।

निधन

1675 – गुरु तेग़ बहादुर – सिक्खों के नौवें गुरु।

2003 – उमा देवी खत्री – हिंदी फिल्‍मों की मशहूर कॉमेडियन।

2019 – कैलाश चंद्र जोशी – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

2020 – कल्बे सादिक़ – उत्तर प्रदेश में ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ के उपाध्यक्ष व शिया धर्म गुरु थे।

महत्वपूर्ण दिवस

-राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)।

-राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)।

Leave a Reply