News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Delhi

सीबीआई ने यूपी ग्रामीण बैंक के फील्ड ऑफिसर और शाखा प्रबंधक को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

जांच एजेंसी के अनुसार शिकायत प्राप्त होने पर सीबीआई की टीम ने गुरुवार को मामला दर्ज किया था। शिकायत के सत्यापन के बाद एजेंसी ने आज बरौर शाखा में ट्रैप बिछाया, जिसके तहत दोनों आरोपित एक-दूसरे की मिलीभगत में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगते और स्वीकार करते पकड़े गए।

सीबीआई ने दोनों अधिकारियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। एजेंसी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं, संभावित मिलीभगत और भ्रष्टाचार के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply