बीकानेर पुलिस ने नष्ट की 13 करोड़ से अधिक कीमत की ड्रग्स
कार्रवाई के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्रसिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सौरभ तिवाड़ी उपस्थित रहे।
इस दौरान जिले में पंजीबद्ध 74 अभियोगों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। उनमें 1464 किलोग्राम डोडा पोस्त, 38.603 किलोग्राम गांजा, 8.44 ग्राम एम.डी., 201.20 ग्राम स्मैक, 5.758 किलोग्राम हेरोइन, 4151 नशीली टैबलेटें, 90.900 किलो अफीम के पौधे, 467 ग्राम चरस शामिल थे। इन सभी मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत 13 करोड़ 47 लाख 62 हजार 505 रुपये बताई गई है।
ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी द्वारा यह नष्टीकरण कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह अभियान मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकल्प को दर्शाता है।