महिला विश्व कप में टीम इंडिया की शानदार जीत पर अन्नापूर्णा देवी ने दी बधाई
सोमवार को एक्स पर जारी अपने वीडियो संदेश में अन्नापूर्णा देवी ने कहा, “हरमनप्रीत कौर और उसकी टीम ने देश के हर मन की इच्छा को पूरा किया है। यह महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण है। चाहे खेल हो, विज्ञान हो, रक्षा हो या तकनीक, महिलाएं हर क्षेत्र में देश को गौरवान्वित कर रही हैं। यह महिला क्रिकेट टीम की ही जीत नहीं बल्कि महिला शक्ति की जीत है। टीम को एक बार फिर शुभकामनाएं और बधाई। वे इसी तरह चमकती रहें और आगे बढ़ती रहें।”