जबलपुरः पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन मजदूर घायल
पुलिस के अनुसार, कृष्ण उर्फ कृष्णा कुमार मरावी निवासी ग्राम भरद्वारा रैयत, मंडला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसके साथी लगभग 15 दिन पहले रायसेन के गेरतगंज में मजदूरी करने गए थे। काम समाप्त होने के बाद वे पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 16 जीए 1132 से अपने गांव लौट रहे थे। सुबह लगभग 4:30 बजे विमल वेयरहाउस के सामने अमन ढाबा के पास जबलपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने तेज गति और लापरवाही से उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कृष्णा कुमार के पीठ और जांघ में चोटें आईं, जबकि उसके साथी संतोष मरावी निवासी कुम्मी और काशीराम उइके निवासी भर, रारा माला मंडला को हाथ, पैर, सिर और शरीर में चोटें आईं।