News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

दून में भी लगेगी बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी: सतपाल महाराज

राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बुधधार काे बयान जारी कर उक्त जानकारी दी। दरअसल, राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज उदयपुर, राजस्थान में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पर्यटन मंत्रियों के सम्मेलन’ के अंतिम दिन शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में ही मंत्री सतपाल ने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उत्तराखंड की समृद्ध आध्यात्मिक और प्राकृतिक धरोहरों के विषय पर भी चर्चा की। बातचीत के दौरान केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने उन्हें बताया कि बुद्ध के पिपरहवा अवशेषों को 127 वर्षों के बाद स्वदेश लाया गया है। जिनकी शीघ्र ही नई दिल्ली में प्रर्दशनी लगाई जाएगी। इस पर राज्य के मंत्री महाराज ने केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि देहरादून में बड़ी संख्या में तिब्बती समुदाय से जुड़े और बुद्ध को मानने वाले लोग हैं। इसलिए भगवान बुद्ध के अवशेषों से संबंधित प्रदर्शनी को देहरादून में भी लगाया जाना चाहिए। जिससे केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार करते हुए देहरादून में भी भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी लगाने की सहमति दे दी है।

Leave a Reply