News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

नारनौल : 73 साल की संतरा देवी ने दौड़ लगाकर युवा पीढ़ी को दिया संदेश

यह दृढ़ संकल्प और अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन था जिसने हर किसी को अचंभित कर दिया।

उनकी असाधारण उपलब्धि और जीवटता को देखते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव ने संतरा देवी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य सम्मान किया।

इसी कड़ी में नागरिकों के जोश और जज्बे को देखकर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव भी अपने आप को रोक नहीं सके। विधायक ने लगभग तीन किलोमीटर इस रूट पर सामाजिक संगठनों, धार्मिक संगठनों, विद्यार्थियों तथा अधिकारियों के साथ दौड़ लगाई।

उनके साथ इस दौड़ में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, नगराधीश डॉ मंगलसेन, डीएसपी सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव, जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू तथा माई भारत के जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव सहित तमाम अधिकारियों ने भी इस दौड़ में शामिल होकर युवाओं को एकता का संदेश दिया।

Leave a Reply