News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

रुड़की जिला भाजपा कार्यालय का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर बिझोली चौक के समीप स्थित जिला कार्यालय के लोकार्पण में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवन में आहुति देने के बाद फीता काटकर कार्यालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा यह कार्यालय यहां के किसान, मजदूर, आमजन की समस्याओं के समाधान एवं सेवा के लिए बड़े आयाम के रूप में स्थापित होगा और रुड़की जनपद के अंतर्गत आने वाली सभी 6 विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा का संचार करेगा।

उन्होंने कहा कि दो सीटों से यात्रा की शुरू करने वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, इसमें एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत जुड़ी है।

उन्होंने कहा पार्टी में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है और भाजपा में एक आम कार्यकर्ता अपनी योग्यता और क्षमता से बड़े से बड़े पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत आत्मनिर्भर देश के रूप में पहचान स्थापित कर रहा है,और फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लव जिहाद, लैंड जिहाद में बड़ी कारवाई करते हुए नौ सौ पचास एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त करवाया, प्रदेश में समान नागरिकता कानून लागू कर 2022 में जनता से किया वादा निभाया। नकल रोकने के लिए कड़ा कानून बनाया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा भाजपा एक परिवार की तरह है। सीमित संसाधनों में शुरू हुई पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा यह कार्यालय जिले के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को नई ऊर्जा देगा। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल एवं अक्षय प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद, जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर सौरभ गुप्ता, संजय अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह, मयंक गुप्ता, राकेश गिरी, विवेक चौधरी, मास्टर सत्यपाल, रवि राणा, सुशील राठी, डॉ अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply