News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

यूनिसेफ़ की पहल पर प्रोजेक्ट मंथन’ के तहत मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

कार्यक्रमों में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर वीडियो स्क्रीनिंग, मनो-सामाजिक समूह गतिविधियां और विस्तृत संवाद सत्र आयोजित किए गए। इन गतिविधियों का मुख्य फोकस एक ऐसा सहायक वातावरण बनाना था जहाँ बच्चे बिना किसी झिझक के अपनी भावनाओं और विचारों को व्यक्त कर सकें। स्टाफ संवेदनशीलता सत्रों का विशेष आयोजन बाल संप्रेक्षण गृह और ओपन शेल्टर होम में किया गया, जिसका लक्ष्य इन महत्वपूर्ण संस्थानों के कर्मियों को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकताओं को समझने और उचित समर्थन प्रदान करने के लिए सशक्त बनाना था। बाल देखभाल संस्थानों में कार्यरत कर्मियों और बच्चों से जुड़े हितधारकों की क्षमता वृद्धि करने तथा मानसिक स्वास्थ्य को संस्थागत स्तर पर प्राथमिकता देने की एक अनूठी पहल प्रोजेक्ट मंथन है, जो जिला प्रशासन के सहयोग से यूनिसेफ़ द्वारा संचालित है। कार्यक्रमों को बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों का महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। इन सभी कार्यक्रमों का सफल संचालन प्रोजेक्ट मंथन की जिला सलाहकार (मानसिक स्वास्थ्य एवं बाल संरक्षण), श्रीया वैद्य द्वारा किया गया।

Leave a Reply